नई दिल्ली. कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना मामलों की संख्या 9 लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 28,498 नए मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9,06,752 पहुंच गई है. इनमें 3,11,565 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 5,71,460 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 23,727 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 63.02 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 1,20,92,503 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. इनमें से सोमवार को 2,86,247 टेस्ट किए गए.
http://बिक्री के लिए झोपड़ी में रखी 50 लीटर महुआ शराब जब्त, दो गिरफ्तार
पिछले 24 घंटों में देश भर में हुई 553 मौतों में से 193 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66, दिल्ली में 40, आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्थान में 15, गुजरात और मध्य प्रदेश से 10-10 लोगों की मौत हुई है. वहीं, तेलंगाना में 9, जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 7, ओड़िशा में 6, पंजाब में 5, झारखंड और गोवा में 3-3, केरल और उत्तराखंड में 2-2, जबकि असम, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में एक-एक लोगों की मौत दर्ज की गई है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक कोरोना के 2,60,924 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें 1,05,638 मामले सक्रिय हैं जबकि 1,44,507 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 10,482 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://रोजाना 10 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य, जल्द शुरू होंगे तीन RTPCR लैब
The recovery rate among COVID-19 patients has increased to 63.02%. The recoveries/deaths ratio is 96.01%:3.99% now: Government of India https://t.co/O2YyMuLCwL
— ANI (@ANI) July 14, 2020









