আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत में कोरोना वायरस के 28 केस सामने आए, अब तक तीन हुए ठीक : स्वास्थ्य मंत्री

Published on: March 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी है कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 28 केस पाए गए हैं, जिनमें दिल्ली में एक केस भी शामिल है. इन 28 केस में से तीन मरीज ठीक हो चुके हैं, जो कि केरल से ताल्लुक रखते हैं. अब विदेश से आने वाले हर किसी व्यक्ति की जांच की जाएगी, पहले सिर्फ 12 देशों को लेकर ये एडवाइजरी जारी थी. इस वायरस से निपटने की तैयारियां केंद्र और राज्य सरकार कर रही है. बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया. केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को ऐलान किया कि अभी तक 15 लैब थीं जहां पर कोरोना वायरस की जांच की जा रही है, अब सरकार की ओर से 19 लैब और बनाई जाएंगी.

http://कोरोना वायरस का असर, किसी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अबतक 28 केस सामने आए हैं. इनमें से 12 भारतीय और 16 विदेशी शामिल हैं. 12 भारतीयों में से तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. बाकी 9 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में एक-एक शामिल हैं वहीं आगरा में एक ही परिवार के 6 मरीज मिले हैं, जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा है. इटली से आए 21 पर्यटकों के समूह में 17 लोग कोरोना से प्रभावित पाए गए हैं, इनमें एक भारतीय भी शामिल है. सभी को आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया है. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि सभी अस्पताल में अच्छी क़्वालिटी की फैसिलिटी वाले वार्ड तैयार रखें. इसके अलावा आइसोलेशन की फैसिलिटी बढ़ाएं. दिल्ली के केस में 66 लोग और ट्रेस किए गए हैं. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग जारी है. कल शाम तक एयरपोर्ट पर 5 लाख 89 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई.

http://IPL के खर्च में कटौती, जानिए अब चैंपियन को मिलेंगे कितने पैसे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now