আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वायरस का असर, किसी होली मिलन समारोह में शामिल नहीं होंगे पीएम मोदी

Published on: March 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. बुधवार को पीएम मोदी ने ऐलान किया कि वह इस साल किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. प्रधानमंत्री ने ये फैसला एक्सपर्ट्स की सलाह पर लिया है. कोरोना वायरस को लेकर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि दुनियाभर में एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि भीड़ वाले इलाकों में शामिल होने से बचें, ताकि कोरोना वायरस का असर ना फैल पाए. ऐसे में इस साल मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा.

http://IPL के खर्च में कटौती, जानिए अब चैंपियन को मिलेंगे कितने पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस बार किसी होली मिलन में शामिल ना होने की बात कही है. बता दें कि हर साल होली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई कार्यक्रम में शामिल होते हैं. इस मौके पर वो आम लोगों के साथ पार्टी के कार्यकर्ता और मीडियाकर्मियों से मुलाकात करते हैं. पिछले कुछ वर्षों में ये कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में होता आया है.

http://सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीएमसी के प्रदेशाध्यक्ष समेत 10 गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now