रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार देर रात कोरोना के 22 और नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला सरगुजा व रायगढ़ से 5-5, जांजगीर से 8 व जशपुर से 4 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले दोपहर में 61, शाम को 27 बाद देर शाम 17 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इस तरह शुक्रवार को रिकॉर्ड 127 मरीज सामने आए हैं. वहीं 31 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 661 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 900 हो गई है. इनमें 237 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 2 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.
http://क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लेने गए नेताओं को बनाया बंधक, रैपिड टेस्ट कराने के बाद छोड़ा!
अंकित के नेतृत्व में किसान मित्रों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 3.59 लाख

खल्लारी. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा के नेतृत्व में किसान मित्रों ने 3.59 लाख रुपए का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंटकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा. अंकित ने बताया कि किसान मित्रों को 1000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता है. बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सराईपाली के किसान मित्रों ने 1 माह के मानदेय की उक्त राशि का चेक सौंपा व महासमुंद ब्लॉक की शेष राशि का चेक भी शीघ्र सौंपा जाएगा. मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुलाकात कर चेक सौंपने वालों में मुख्य रूप से किसान मित्र संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सराईपाली ब्लॉक कोषाध्यक्ष नेपाल राम साहू, पिथौरा ब्लॉक से मुरलीधर ध्रुव व हेतराम साहू, बसना ब्लॉक सचिव हरिधर पटेल व बागबाहरा ब्लॉक सचिव नारायण पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर उद्योग व आबकारी मंत्री प्रभारी जिला महासमुंद कवासी लखमा व प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन मौजूद थे.
http://स्मिता का सुझाव- गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में हो कूलर-पंखे
आज अभी 22 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई (जिला सरगुजा व रायगढ़ से 5-5, जांजगीर से 8 व जशपुर से 4)।राज्य में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 661 हो गई है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 5, 2020







