আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गरबा खेलते-खेलते 21 साल का युवक गिरा और हो गई मौत

Published on: October 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात के आणंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 21 साल के एक युवक की गरबा खेलने के दौरान मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला आणंद के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक वीरेंद्र सिंह राजपूत (21) अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा है. सभी लगातार गरबा कर रहे हैं. इस दौरान युवक का दोस्त उसका वीडियो बना रहा है. सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं. अचानक वीरेंद्र गिर पड़ा.

https://ट्रैक्टर से टकराई बाइक, घटनास्थल पर ही युवक की मौत

कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वीरेंद्र की मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक वीरेंद्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. यह लड़का तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में रहता था, जहां नवरात्रि के दौरान आयोजित गरबा डांस में यह भी शामिल था. गरबा करते समय लड़के को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया. वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए. लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजपूत की मौत हो गई.

https://Jawa 42 Bobber भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now