पिथौरा. किशनपुर में एक ग्रामीण के घर से थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने गांजे के 21 हरे भरे लम्बे पौधे बरामद की है. पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार ने मुखबिर की सूचना के बाद ग्राम किशनपुर में फूलसिंह पांड़े पिता बैसाखू पांड़े (35) के घर की बाड़ी में छापामार कार्रवाई की. तलाशी के दौरान फूलसिंह की बाड़ी से गांजे के 21 पौधे वजन करीब 16.680 किलो जब्त कर धारा 20(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. इतने बड़े और भारी संख्या में गांजे के करीब 6 फ़ीट लम्बे पौधे संभवतः क्षेत्र में पहली बार पकड़े गए हैं. पौधे जब्त कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है. उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोरथ जोशी, अनिल पालेश्वर, प्रआर कुबेर प्रसाद जायसवाल, आरक्षक मिहिर बीसी, उत्तरा कुमार शांते का योगदान रहा.
http://Motorola Edge+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
गृह निर्माण मंडल के विभिन्न श्रेणियों के निर्माणाधीन भवनों के लिए फार्म विक्रय पुनः प्रारंभ
महासमुंद. शासन के आदेशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए 23 मार्च 2020 से 17 मार्च 2020 तक जिले में लॉकडाउन घोषित किया गया था. इस कारण छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के संचालित कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया था. इस कारण हितग्राहियों द्वारा संभाग प्रक्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के पंजीयन प्राप्त नहीं किया जा रहा था. अब इसे पुनः प्रारम्भ कर विभिन्न श्रेणियों के निर्माणाधीन भवनों के फार्म विक्रय किए जा रहे हैं. उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता के अजय नायडू ने दी.
http://शहर से गांवों में बेचने ले जा रहे थे 8 बोरा गुटखा, दो गिरफ्तार







