पिथौरा. शहर से जर्दायुक्त गुटखा का संकलन कर राजादेवरी ले जाने की फिराक में बैठे दो युवकों को स्थानीय पुलिस ने धर दबोचा. युवकों के कब्जे से करीब 45 हजार कीमत का 8 बोरा गुटखा जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि बया रोड ग्राम किशनपुर के पास गोलाझर निवासी देवधर नायक पिता दुर्योधन नायक (32), बया निवासी मनीराम यादव पिता रूपसिंग यादव (40) द्वारा प्रतिबंधित नशीली वस्तु जर्दायुक्त गुटखा राजश्री मय तम्बाकू पैकेट के विक्रय एवं अन्य ग्राहक को देने हेतु संग्रहित कर रखे हैं.
http://कोहली ने कहा- मैं अपनी बायोपिक में काम करने को तैयार बशर्ते अनुष्का भी हों साथ
इसके बाद मौके में जाकर उपरोक्त दोनों आरोपियों से प्रतिबंधित 243 पैकेट राजश्री गुटखा (5 बोरी), 299 पैकेट तम्बाकू युक्तजर्दा (3 बोरी) कीमत करीब 42,780 रुपए का जब्त कर एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उक्त कार्रवाई में एएसआई टीकाराम सारथी, आरक्षक गुणमनी साहू, हीरालाल मिश्रा, मिहिर बीसी का योगदान रहा. ज्ञात हो कि नए थाना प्रभारी एन के स्वर्णकार द्वारा अवैध कार्यो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कम्प की स्थिति बनी हुई है.
http://VIDEO : दर्शन रावल-तुलसी कुमार का रोमांटिक गाना ‘तेरे नाल’ रिलीज
http://सुपर साइक्लोन में बदला चक्रवाती तूफान अम्फान, मचा सकता है तबाही







