আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Motorola Edge+ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: May 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मोटोरोला ने अपना फ्लैगशिप Motorola Edge+ भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 74,999 रुपए रखी गई है. इसे सिर्फ एक वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है. इसके दो कलर ऑप्शन्स हैं. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 26 मार्च से शुरू होगी. प्री बुकिंग शुरू हो चुके हैं. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस पर 7,500 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है, लेकिन इसके लिए ICICI क्रेडिट कार्ड यूज करना होगा. इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इसे कंपनी एंडलेस एज डिस्प्ले बता रही है. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ HDR 10+ का सपोर्ट दिया गया है.

http://VIDEO : दर्शन रावल-तुलसी कुमार का रोमांटिक गाना ‘तेरे नाल’ रिलीज

ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 पर चलता है. इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है, दूसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, एक 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जबकि एक ToF यानी टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. प्राइमरी कैमरे और टेलीफोटो में ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइलेजशन का सपोर्ट है. मोटोरोला Edge+ में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 18W का टर्बो पावर वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है. फास्ट वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type C सहित हेडफोन जैक और 4G LTE का सपोर्ट दिया गया है.

http://कोहली ने कहा- मैं अपनी बायोपिक में काम करने को तैयार बशर्ते अनुष्का भी हों साथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now