আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महिंद्रा ने Alturas G4 लाइन-अप में एक नया ज्यादा किफायती 2WD हाई वेरिएंट पेश किया है. नई 2022 Mahindra Alturas G4 2WD हाई वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.68 लाख रुपए रखी गई है. इस वेरिएंट को 4WD मॉडल से नीचे पोजिशन किया गया है, जिसकी कीमत इस समय 31.88 लाख रुपये है. यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम है. बदलावों की बात करें तो नए Alturas G4 2WD हाई वेरिएंट में वे सभी फीचर्स मिलते हैं जो पहले सिर्फ रेंज-टॉपिंग 4WD मॉडल के साथ पेश किए गए थे. मिसाल के तौर पर, एसयूवी के एकमात्र 2WD हाई वैरिएंट में अब रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, मेमोरी फंक्शन के साथ ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टमेंट और स्टैंडर्ड के रूप में पावर्ड टेलगेट मिलता है.

https://सूर्या-विराट के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, एक इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 6-स्पीकर साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, डिसेंट कंट्रोल, और बहुत कुछ मिलता है. इसके मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही बनी हुई है. यह अभी भी बीएस-6 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. यह इंजन 181 bhp का पावर और 420 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन एक 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिसे Mercedes-Benz से लिया गया है, और इसे RWD ड्राइवट्रेन मिलता है.

https://तूफान इयान को लेकर फ्लोरिडा में इमरजेंसी का ऐलान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now