আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तूफान इयान को लेकर फ्लोरिडा में इमरजेंसी का ऐलान

Published on: September 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रॉपिकल तूफान इयान को लेकर फ्लोरिडा में इमरजेंसी की घोषणा की है. साथ ही स्थानीय अधिकारियों को सहायता प्रदान करने का आदेश भी जारी किया गया है. जो बाइडेन ने फ्लोरिडा के आदिवासी और स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने का आदेश भी दिया गया है. ट्रॉपिकल स्टॉर्म इयान शुक्रवार की देर रात मध्य कैरेबियन सागर के ऊपर बना, जो सीजन का नौवां तूफान बन गया है. इसके बाद ही शनिवार को आपातकालीन की घोषणा की गई. इयान तूफान के मजबूत होने का अनुमान लगाया जा रहा है क्योंकि यह केमैन द्वीप समूह के पास से गुजरा है और मंगलवार को 3 ग्रेड तूफान में बदल गया. अब इसके 4 ग्रेड का तूफान बनने का अनुमान है. हालांकि, आने वाले दिनों में तूफान का ट्रैक और तीव्रता बदल भी सकती है.

https://अंकिता की आखिरी चैट, ‘गरीब हूं तो क्या 10 हजार में बिक जाऊं’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस तूफान के मजबूत होने की क्षमता है और सभी फ्लोरिडियन को अपनी तैयारी करने के लिए कहा गया है. इस तूफान के संभावित प्रभावों को ट्रैक करने के लिए सभी राज्य और स्थानीय सरकारी भागीदारों के साथ कॉर्डिनेट किया जा रहा है. इससे पहले पुर्तो रिको के लिए भी एक आपातकालीन की घोषणा की गई थी. ट्रॉपिकल तूफान फियोना के खतरे को देखते हुए यहां इमरजेंसी लगाई गई थी. क्योंकि तूफान फियोना की हवाओं ने अपनी गति बढ़ा दी थी और यह चक्रवात तूफान में तब्दील हो रहा था. इसके साथ ही फिलीपींस की तरफ भी टाइफून नोरू  तूफान तेजी से बढ़ रहा है. फिलीपींस में राजधानी मनीला समेत कई इलाकों को खाली कराया जा रहा है. इसे कैटेगरी 5 का महा तूफान कहा जा रहा है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now