नई दिल्ली. पाकिस्तान के अंतर्गत आने वाले पंजाब में 20 साल की लड़की अपने 25 साल के नौकर की ईमानदारी पर इतनी फिदा हो गई कि उसने उससे शादी कर ली. लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी की ईमानदारी का कोई सानी नहीं. लड़की ने खुद इसका खुलासा यूट्यूब चैनल पर किया. बता दें कि लड़की का नाम मुस्कान है और उसके पति का नाम आमिर है. मुस्कान ने यूट्यूब पर बताया कि उसके परिवार के पास चार भैंसे हैं. उनकी देखभाल बेहतर हो सके इसके लिए नौकर की तलाश थी. इस बीच किसी ने आमिर का नाम बताया और कहा कि वह ईमानदार है और उसका काम भी अच्छा है. बाद आमिर को भैंसे संभालने का काम दे दिया.
https://कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार दे रही है 5 हजार रुपए? जानिए सच्चाई
धीरे-धीरे यह तो पता चल गया कि आमिर जबरदस्त ईमानदार है. मुस्कान ने कहा कि हमने यह बात भी देखी कि आमिर के आने के बाद भैंसों ने दूध ज्यादा देना शुरू कर दिया. मैं और मेरी मां आमिर से खासे प्रभावित हो गए थे. मैं आमिर को पसंद करने लगी और ठान लिया कि जल्द उसे अपने दिल की बात बताऊंगी. एक दिन तबेले में जब आमिर भैसों की साफ-सफाई कर रहा था तो वहां वह गई और उसे प्रपोज कर दिया. उसने आमिर से कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं. ये सुनकर पहले तो आमिर को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब मुस्कान ने शाम तक सोचने का वक्त दिया और परिवारवालों से बात करने की बात कही तो आमिर हैरान रह गया. बाद आमिर ने अपने घरवालों से बात की और दोनों का रिश्ता तय हो गया. दोनों ने शादी कर ली.
https://हिना खान ने व्हाइट साड़ी में ढाया कहर, अदाओं से किया मदहोश









