আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को सरकार दे रही है 5 हजार रुपए? जानिए सच्चाई

Published on: October 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर कोविड वैक्सीनेशन प्रोगाम को लेकर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सरकार उन सभी लोगों को 5 हजार रुपए दे रही है जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है. इस वायरल मैसेज के साथ एक फार्म का लिंक भी अटैच किया गया है और इसे भरने की अपील की गई है. इसके साथ लिखा गया है कि 5 हजार रुपए की धनराशि सिर्फ 30 जुलाई 2022 तक ही मिलेगी. पीआईबी ने फैक्ट चेक करके इस वायरल मैसेज की सच्चाई बताई है.

https://गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पंचायत सचिव निलंबित

पीआईबी ने वायरल हो रहे मैसेज को लेकर एक आधिकारिक ट्वीट किया है और अपने ट्वीट लिखा है कि- एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा 5 हजार रुपए प्रदान किए जा रहे हैं. बता दें कि पीआईबी ने वायरल हो रहे मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है और साथ में आगाह किया है कि कोई भी शख्स इस फर्जी मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करे.

https://कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर होने के बाद दिग्विजय सिंह का ट्वीट- चाह गई चिंता मिटी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now