আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 2 और नए मरीज, अब 51 एक्टिव केस

Published on: May 20, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 2 और नए मरीज मिले हैं. संक्रमित रायगढ़ जिले के बताए गए हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है. इससे पहले आज ही 2 बालोद, 2 बलौदाबाजार, 1 रायगढ़, 1 सरगुजा, 1 राजनांदगांव जिले से मरीज मिले थे. आज कुल 9 मरीज मिल चुके हैं. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 110 पहुंच गई है. इनमें 59 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने ट्वीट कर कहा- आज जिले में 16 मई को मुम्बई से आकर शहर के एक क्वॉरंटाइन सेन्टर में रह रहे तीन मजदूर युवकों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. जिले में कुल 5 पॉजिटिव केस. अवश्य मास्क लगाए व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें. बाहर से आने वालों की सूचना दें व अफवाह से बचें.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले, अब 49 एक्टिव केस

ना तामझाम ना दिखावा.. लगातार सुरक्षा की शिक्षा दे रहे महेश साहू

खरसिया. मजदूरों की घर वापसी के बाद जिले में लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है. वहीं लॉकडाउन प्रथम के बाद से ही प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा जिला कार्यसमिति के सर्वाधिक सक्रिय सदस्य महेश साहू द्वारा लगातार अंचल के लोगों से मिलकर संक्रमण के मद्देनजर सभी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. सामाजिक रूप से दूरी बनाने तथा स्वच्छता के प्रति सजग रहने की बात गांव-गांव तक पहुंचाने में महेश साहू सर्वाधिक सक्रिय देखे जा रहे हैं. किसी भी समाज के किसी भी नेतृत्व द्वारा इतनी कर्मण्यता पूर्व में नहीं देखी गई. उनकी मिलनसारिता एवं सक्रियता का ही परिणाम है कि उन्होंने पूरे प्रदेश में साहू समाज को एक माला में पिरोकर रखे हैं.

http://उर्वशी ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त बैली डांस, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now