रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 6 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 2 बालोद, 2 बलौदाबाजार, 1 रायगढ़, 1 सरगुजा जिले से हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले आज सुबह ही राजनांदगांव के डोंगरगढ़ से एक मरीज मिला था. बुधवार शाम तक कुल 7 मरीज मिल चुके हैं. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 108 पहुंच गई है. इनमें 59 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://उर्वशी ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त बैली डांस, देखिए वीडियो
दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 10 हजार रुपए की सहायता
रायपुर. मुख्यमंत्री सहायता कोष में असहाय तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं. इसमें समाज का हर वर्ग स्वस्फूर्त होकर सहयोग देने के लिए तत्पर है. इसी क्रम में दिव्यांग भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और रायपुर निवासी पृथ्वी राज रामटेके ने कोरोना संकट से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पृथ्वी राज रामटेके द्वारा दिए गए इस दान के लिए उनका आभार व्यक्त किया है.
http://पंजाबी गाने पर फैमिली संग जमकर नाचे वॉर्नर, वीडियो वायरल
प्रदेश कुनबी समाज ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 51 हजार रुपए
रायपुर. प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन द्वारा कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 51 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है. समाज के पदाधिकारियों ने इस राशि का चेक गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को आज यहां उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौंपा. इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर, संरक्षक एसएस ब्राह्मणकर, कार्यकारी अध्यक्ष डीएन चौधरी, कोषाध्यक्ष हेमराज हत्तिमारे एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित डोये उपस्थित थे.







