আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत, 20 घायल

Published on: February 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई. जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं. शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया.

http://महिला अतिथि विद्वान ने मुंडन कराकर जताया विरोध, कहा- आदेश मिलने तक जारी रहेगा धरना

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बस कर्नाटक के बंगलूरू से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी. अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 14 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी. जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे.

http://कमल हासन की फिल्म के सेट पर हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत 3 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now