नई दिल्ली. सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो के सेट पर मौजूद क्रेन क्रैश हो गया, जिसकी चपेट में आने से फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 10 लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक देर रात कमल हासन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हालचाल जाना. बताया जाता है जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त वह सेट पर मौजूद थे. हादसे में मधु (29) डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर, कृष्णा (34) असिस्टेंट डायरेक्टर और एक स्टाफर चंद्रन (60) की मौत हो गई.
http://मंत्री लखमा ने अवैध शराब, गुटखा विक्रय और जुआ पर नकेल कसने के दिए सख्त निर्देश
हादसा बुधवार रात करीब 9.30 बजे हुआ. ये हादसा हुआ उस समय फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग ईवीपी एस्टेट स्पॉट पर चल रही थी. बता दें कि इस फिल्म को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था. इस फिल्म के पोस्टर में कमल एक बुजुर्ग किरदार में नजर आए थे. ये फिल्म 1996 में कमल हासन की मूवी इंडियन का सीक्वल है. फिल्म को “लायका” के बैनर तले बनाया जा रहा है. इसमें सिद्धार्थ और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं.
#UPDATE Chennai: Madhu (Personal Assistant to Director Shankar), Krishna (Assistant Director) and a staffer Chandran, have lost their lives in the incident. https://t.co/VpjDmRd9pU
— ANI (@ANI) February 19, 2020










