আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

55 साल के शख्स को दिल दे बैठी 18 साल की लड़की, इस तरह हुई शादी

Published on: August 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्यार की एक ऐसी कहानी निकलकर सामने आई है जिसकी चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है. दरअसल, पाकिस्तान में रहने वाली 18 साल की मुस्कान को 55 साल के फारुख से प्यार हो गया. बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी यूट्यूबर सैयद बासित अली को दिए इंटरव्यू में फारुख ने बताया कि मुस्कान उनके घर के पास रहती थीं. उन्हें अपने संगीत से प्यार था, जबकि मुस्कान का गाना उन्हें अच्छा लगता था. ऐसे में वह मुस्कान के घर जाने लगे. धीरे-धीरे मुस्कान उन पर ध्यान देने लगी और वे बातें करने लगे. फारुख के मुताबिक, पहले मुस्कान को उनसे प्यार हुआ था.

https://स्वाइन फ्लू से 2 और मरीजों की मौत, 16 नए मामलों की पुष्टि

उन्होंने उनसे अपने दिल की बात कही. मुस्कान कहती हैं कि उन्हें फारुख कुछ ही मुलाकात में अच्छे लगने लगे थे. जब वह घर आते थे तो मैं अक्सर ‘ना मिलो हमसे ज्यादा कहीं प्यार हो ना जाए…’ गाना गाती थीं. धीरे-धीरे फारुख भी मुस्कान से प्यार करने लगे. कुछ दिनों तक इनका प्यार दिल में ही रहा, लेकिन मुस्कान ने पहल करते हुए प्यार का इजहार किया. बाद फारुख ने भी अपना प्यार स्वीकार किया. दोनों जब रिलेशनशिप में आए तो इनके घरवालों ने मोर्चा खोल दिया, लेकिन दोनों किसी के आगे नहीं झुके. मुस्कान कहती हैं कि वह फारुख के लिए कुछ भी कर सकती हैं. यहां तक कि अपनी जान भी दे सकती हैं. फारुख भी मुस्कान के लिए यही फीलिंग रखते हैं. फारुख कहते हैं कि यह ऊपर वाले का आशीर्वाद है कि उन्हें मुस्कान जैसी लड़की मिली. यह उनकी पहली शादी है.

https://प्रदेश से जल्द ही होगा नक्सलवाद का खात्मा : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now