रायपुर. स्वाइन फ्लू से 2 और मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसी के साथ स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरने वालों में एक महिला बिलासपुर जिले की थी. वहीं दूसरी महिला रायपुर जिले की ही निवासी थी. इनमें से एक को रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. दूसरी महिला का इलाज रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में हो रहा था. उनमें कई दिन पहले स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी. प्रदेश भर में स्वाइन फ्लू के 16 नए मामलों की पुष्टि हुई है.
https://प्रदेश से जल्द ही होगा नक्सलवाद का खात्मा : मुख्यमंत्री
इनमें से 14 केस अकेले रायपुर जिले से ही आए हैं. एक केस रायगढ़ और एक सूरजपुर से रिपोर्ट हुआ है. इससे संक्रमितों की संख्या 161 पहुंच गई है. प्रदेश के 17 जिलों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं. इनमें से 13 जिलों यानी रायपुर, दुर्ग, धमतरी, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बस्तर, कोरबा, कोरिया, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद और सूरजपुर जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले हैं. रायपुर के बाद सबसे अधिक 6 एक्टिव केस दुर्ग जिले में हैं. उसके बाद धमतरी-बस्तर में 4-4, रायगढ़ में 3 और शेष जिलों के एक-एक मरीज का इलाज हो रहा है.
https://वृद्धा को मौत के मुंह से निकाल लाई एसएमडीसी नर्सिंग होम की टीम







