আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चार घरों से 12 लाख रुपए की 172 नग इमारती चिरान जब्त

Published on: August 7, 2021
---Advertisement---

जगदलपुर. माचकोट परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बस्तर वनमंडल जगदलपुर के ग्राम छोटेमुरमा के चेपड़ापारा में चार घरों में दबिश देकर लगभग 12 लाख रुपए मूल्य की 172 नग सागौन, साल तथा बीजा आदि प्रजाति के चिरान जब्त की है. उक्त कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक मो. शाहिद, स्टायलो मण्डावी बस्तर वनमण्डल जगदलपुर और उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर श्रीमती सुषमा जे. नेताम के मार्गदर्शन के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा की गई. वन विभाग के अनुसार ग्राम छोटेमुरमा निवासी कृष्ण कुमार के घर से 47 नग, बलराम के घर से 35 नग, लक्षिम के घर से 84 नग और फूलसिंह के घर से 6 नग चिरान जब्त की गई, जिसकी अनुमानित लागत 12 लाख रुपए है.

http://पुलिस चेकिंग देख गाड़ी मोड़ भागने लगे गांजा तस्कर, 3 गिरफ्तार

वन मंत्री श्री अकबर ने तस्करी वाले क्षेत्रों में गहन गश्ती के निर्देश दिए हैं. जिसके परिपालन में वनोपज जांच नाकों में गहन तलाशी का अभियान जारी है. इस कार्रवाई में परिक्षेत्र जगदलपुर के वनपाल अभिषेक श्रीवास्तव, अजय देवांगन, ममता कश्यप, निर्मल देवांगन, वनरक्षक कमल ठाकुर वनरक्षक, रामसिंग बघेल, धीरज सिंह ठाकुर, शंभूनाथ मौर्य एवं माचकोट परिक्षेत्र से वनपाल खेमबती कश्यप, वनरक्षक कुंजलाल यादव, भरत धु्रव, सुनिल बघेल, देवेश मौर्य एवं समिति के सदस्य शामिल थे.

http://वन क्षेत्र में हाथियों के लिए रखे धान की निगरानी ट्रैप कैमरा से करने के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now