আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन क्षेत्र में हाथियों के लिए रखे धान की निगरानी ट्रैप कैमरा से करने के निर्देश

Published on: August 7, 2021
---Advertisement---

रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन विभाग के अंतर्गत कैम्पा मद के कार्यों की समीक्षा की. उन्होने प्रदेश में हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों के भोजन व्यवस्था के लिए उनके विचरण क्षेत्र में धान उपलब्ध कराए जाने के प्रयोग की समीक्षा करते हुए वन क्षेत्र में जहां पर धान रखा गया है, वहां पर ट्रैप कैमरा लगाकर इसकी निगरानी कर अवगत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए. मंत्री श्री अकबर ने सभी मुख्य वन संरक्षकों और वन मंडलाधिकारियों को कैम्पा मद के वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2020-21 के कार्यों को माह नवम्बर और वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2021-22 के कार्यों को मार्च 2022 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए.

http://खेल रत्न अवार्ड का हॉकी के ज़ादूगर ध्यानचंद के नाम होना, और रूदालियों की तरह प्रलाप कर बिफरना-पसरना कांग्रेस का

उन्होंने अधिकारियों को वन और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए. उन्होने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैम्पा मद से कराए जा रहे कार्यों की वृत्तवार समीक्षा की. विशेष रूप से वर्तमान वर्षा ऋतु में कराए गए वृक्षारोपण की समीक्षा की, जिसमें वृक्षारोपण के कार्य लगभग पूर्णता की ओर पाए गए. उन्होंने इसके साथ ही मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की.

http://कोरोना संक्रमण की दर 0.25%, 6 अगस्त को 7 जिलों में कोरोना का नया मामला नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now