पिथौरा. ओड़िशा से जैजैपुर 5 किलो गांजा ले जाते सांकरा पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर उन्हें नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार सांकरा संत अन्ना स्कूल चौक के पास सांकरा पुलिस द्वारा शुक्रवार को वाहन चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान बसना की ओर से दो मोटर साइकिल में 3 व्यक्ति सवार होकर आए. पुलिस चेकिंग को देखकर वे गाड़ी मोड़कर भागने लगे. जिन्हें संदेह के आधार पर दौड़ाकर पकड़ा गया. पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम महेंद्र उर्फ राजू पिता सहदेव (22), राजकुमार पिता हेमंत साहू (21), राममिलन पिता खेदूराम यादव (37) सभी निवासी जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा का बताया. मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर एक पिट्ठू बैग में खाखी रंग के टेप से लिपटा मादक पदार्थ गांजा 5 पैकेट में 5 किलो कीमती 50000 रुपए का पाया गया.
http://वन क्षेत्र में हाथियों के लिए रखे धान की निगरानी ट्रैप कैमरा से करने के निर्देश
सघन पूछताछ करने पर तीनों मिलकर ओड़िशा से सांकरा होते हुए घर जैजैपुर गाँजा परिवहन करना बताए. आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उनके कब्जे से 5 किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स CG11 AQ 7427 एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल कीमती 70,000 रुपए तथा 02 नग एंड्राइड मोबाइल कीमती 12,000 रुपए का जुमला कीमती 127,500 रुपए का जब्त कर थाना सांकरा में धारा 20(B) NDPS ACT कायम कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया. सम्पूर्ण कार्रवाई निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र भोई, आरक्षक रमाकांत साहू, जितेंद्र बाघ, वीरेंद्र साहू, मदन निषाद ने किया.







