আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी समारोह में फैला कोरोना, दूल्हा समेत 16 पॉजिटिव, 6 लाख रुपए जुर्माना

Published on: June 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक शादी समारोह में प्रतिबंध के बावजूद 250 लोगों को बुलाना महंगा साबित हुआ. बारात में कोरोना का संक्रमण ऐसा फैला कि शादी समारोह में दूल्हे समेत 15 लोग अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित हो गए हैं. जबकि कोरोना की वजह से दूल्हे के दादा की मौत भी हो गई. मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है. दूल्हे समेत सभी 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान सरकार ने बारात में गए 127 लोगों को क्वारंटाइन किया है और इनके क्वारंटाइन फैसिलिटी और इलाज पर होने वाले खर्च को दूल्हे के पिता से वसूलने का फैसला किया है.

http://VIDEO : कंगना रनौत की लोगों से अपील- चीनी सामान का करें बहिष्कार

राज्य सरकार के मुताबिक इन लोगों को क्वारंटाइन करने में अभी तक 6,26,600 रुपए का खर्च आया है. भीलवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र भट्ट ने नोटिस जारी कर तहसीलदार को निर्देश दिया है कि यह राशि दूल्हे के पिता से 3 दिनों के अंदर वसूल कर मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाए. साथ ही यह भी कहा है कि आगे भी जो इलाज में खर्च आएगा उसे जुर्माना के स्वरूप में दूल्हे के परिवार से वसूला जाएगा.

http://कोरोना से लेकर लद्दाख तक, पढ़िए पीएम मोदी के मन की बात की बड़ी बातें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now