আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15968 नए मामले, 465 की मौत

Published on: June 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15,968 नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,56,183 हो गई है, जिनमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं तथा 2,58,685 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 14,476 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 56.71 प्रतिशत पर पहुंच गई है. पूरे देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सबसे अधिक संख्या महाराष्ट्र में है. राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,39,010 पहुंच गई है. जिसमें 69,631 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक इस महामारी से 6,531 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://विधायक की पहल पर क्वारंटाइन सेंटर में उपलब्ध कराया जा रहा पौष्टिक आहार

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 66,602 पार कर गई है. जिसमें से 39,313 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब तक कोरोना वायरस से 2,301 लोगों की जान जा चुकी है. तमिलनाडु में कोरोना के 64,603 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 35,339  लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और 833 लोगों की मौत हो चुकी है.  जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस के केस बढ़कर 92.39 लाख पहुंच गई है. अब तक इस महामारी से कुल 4.76 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया भर में कोरोना संक्रमित प्रभावित देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद भारत चौथे नंबर में है.

http://पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन बढ़े दाम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now