আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, लगातार 18वें दिन बढ़े दाम

Published on: June 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. डीजल के दाम में बुधवार को लगातार 18वें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. हालांकि, 17 दिन की लगातार बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं. बुधवार को डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी हुई. इस बढ़ोतरी के साथ ही देश के इतिहास में पहली बार डीजल, पेट्रोल से महंगा हो गया है. इन 18 दिनों में डीजल की कीमत कुल 10.48 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है और पेट्रोल 8.50 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल की कीमत 79.88 रुपए प्रति लीटर हो गई. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.45, 86.54 और 83.04 रुपए प्रति लीटर है.

http://खेत में पसीना बहा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शेयर किया वीडियो

डीजल की बात करें तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.06, 78.22 और 77.17 रुपए है. बता दें कि प्रति दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

http://समाज के जनप्रतिनिधियों की मांग- आदिवासी वर्ग से हो कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now