नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने डीएपी खाद पर सब्सिडी 140 प्रतिशत बढ़ा दी है. किसानों को अब DAP पर 500 रुपए प्रति बोरी से बढ़कर अब 1200 रुपए प्रति बोरी सब्सिडी मिलेगी. सब्सिडी बढ़ाने से किसानों को DAP का एक बैग 2400 रुपए के बजाए अब 1200 रुपए में ही मिलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया. सरकार इस सब्सिडी के लिए 14,775 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मूल्य वृद्धि के बावजूद किसानों को पुरानी दरों पर ही खाद मिले.
http://धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 10 हजार की इनपुट सब्सिडी देगी सरकार
किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में इस बात चर्चा हुई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की बढ़ती कीमतों के कारण खाद की कीमतों में वृद्धि हो रही है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को पुरानी दरों पर ही खाद मिलनी चाहिए. बैठक में DAP खाद के लिए सब्सिडी 500 रुपए प्रति बैग से, 140% बढ़ाकर 1200 रुपए प्रति बैग करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया. मूल्य वृद्धि का सारा अतिभार केंद्र सरकार ने उठाने का फैसला किया है.









