আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांजा तस्करी करते कथित पत्रकार समेत 4 गिरफ्तार

Published on: May 19, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली. सिंघोड़ा पुलिस ने पत्रकारिता का धौंस दिखाकर गांजा तस्करी करते कथित पत्रकार के साथ 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरक्षक सुशांत बेहरा बुधवार को अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में ड्यूटी पर तैनात थे. इस बीच बेहरा ने थाना में फोन कर सूचना दी कि एक भूरे रंग की सेन्ट्रो कार ओड़िशा की ओर से तेजी से सरायपाली की ओर जा रही है. रोकने का प्रयास करने के बाद भी नहीं रूकी. सूचना पर एनएच 53 रोड रियाज ढाबा के सामने नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी उसी दौरान सेन्ट्रो कार क्रमांक CG 07 9877 को रोका गया.

http://‘बोदले की पर्याप्त सुरक्षा, मामले की उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश से जांच कराएं’

वाहन में चार लोग सवार मिले. पूछताछ पर कार में सवार एक ने खुद को एक दैनिक अखबार का पत्रकार बताते हुए पुलिस के साथ बहस करने लगा. पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी देने कहने पर पत्रकारिता का धौंस दिखाते हुए उनके साथ उलझने लगा. पुलिस ने समझाइश देकर वाहन की तलाशी ली. वाहन के आगे-पीछे प्रेस लिखा हुआ मिला. वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर 50 पैकेटों में भरा गांजा 50 किलो कीमत 5 लाख रुपए रखा मिला. एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर रजनीश पाण्डे (32), धनानंद बेहरा (29), धनंजय श्रीवास्तव (46), विनोद महोबिया (47) को गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

http://सोने में थमा तेजी का सिलसिला, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानें नया भाव

इनके पास से 50 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 5 लाख रुपए, एक भुरा रंग की होण्डाई सेन्ट्रो कार, नकदी 2100 रुपए, 4 नग मोबाइल कीमती 5500 रुपए, कुल 60,7600 रुपए जब्त किया गया. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु.अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, प्रआर नवीन भोई एवं टीम ने की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now