रायपुर. पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने में आरक्षकों और प्रधान आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. जारी सूची में 118 आरक्षकों और 22 प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल हैं. देखिए सूची-
http://किंग्स इलेवन पंजाब से अलग हुए अश्विन, अब इस टीम के लिए खेलेंगे



http://VIDEO : बदले-बदले हैं रानू मंडल के तेवर, मीडिया के सवालों पर दिखाया एटीट्यूड
मुख्यमंत्री की घोषणा, रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर बनेगी तहसील
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले में रामानुजगंज के हाईस्कूल ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले को कई सौगात दी. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में रामचन्द्रपुर एवं रघुनाथनगर को तहसील बनाने की घोषणा, रामचन्द्रपुर में वन परिक्षेत्र कार्यालय बनाने, रामानुजगंज में वन्य प्राणी संरक्षण पार्क, बलरामपुर में लोक वन पार्क निर्माण, वाड्रफनगर से बलरामपुर तक सड़क निर्माण की घोषणा की. उन्होंने इस अवसर पर 88 करोड़ 40 लाख 43 हजार रूपए के विभिन्न कार्यों लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.
नगरीय इलाकों की सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने हफ्ते भर की मोहलत
रायपुर. मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने मंत्रालय महानदी भवन में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा के नगर निगम आयुक्तों और जोन कमिश्नरों की बैठक ली. श्री मण्डल ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शहरों की साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और सौन्दर्यीकरण की प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर व्यवस्थित रूप दिया जाए और नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग की जाए. आठवें दिन से मुख्य सचिव स्वयं किसी नगरीय इलाके का भ्रमण करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जोन कमिश्नर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. श्री मण्डल ने स्मार्ट सिटी के रूप में चिन्हित शहरों की सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, चौक-चौराहों के सौन्दर्यीकरण के कार्य पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं.







