আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 1396 नए केस, रिकवरी रेट 22.17% : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1396 नए केस आए हैं और 48 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना के कुल मामले 27892 हो गए हैं इसमें 20835 मरीज एक्टिव मेडिकल सुपरविजन में हैं. पिछले एक दिन में 381 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. अब तक कोरोना से 6184 लोग ठीक हो चुके हैं और 872 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी प्वॉइंट 22.17% हो चुका है. रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है. उन्होने कहा कि देश के 16 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 28 दिनों में कोरोना का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है. इस सूची में शामिल होने वाले तीन नए जिले- महाराष्ट्र में गोंदिया, कर्नाटक में देवांगेरे और बिहार में लखी सराय है.

http://लूडो में पत्नी ने लगातार हराया, गुस्साए पति ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी

वहीं 85 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. अग्रवाल ने कहा कि हमें यह समझने की जरुरत है ठीक हुए मरीजों से बीमारी फैलने का कोई खतरा नहीं रहता. वास्तव में, प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग करते हुए एंटीबॉडी के लिए उपचार का वे एक संभावित स्रोत बन सकते हैं. गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ गतिविधियों को इजाजत दे दी गई है. कुछ क्षेत्रों में छूट दी गई है. देश में 80% मंडियों का संचालन शुरू हो गया है. देश में गेहूं की कटाई 80% हो चुकी है. देश में 60% प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हैं. किसानों से फसलों की खरीदारी हो रही है. मनरेगा के तहत 2 करोड़ मजदूर काम कर रहे हैं.

http://पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से की बात, कहा- लॉकडाउन का मिला लाभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now