नई दिल्ली. महाराष्ट्र के अमरावती में मंगलवार सुबह नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग डूब गए. बताया जा रहा है कि मौके से तीन शवों को बरामद कर लिया गया है वहीं आठ लोग अभी भी लापता हैं. मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है. जानकारी के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब कई लोगों से सवार एक नाव वर्धा नदी को पार कर रही थी. सुबह दस बजे संतुलन बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई. इसमें सवार 11 लोग डूब गए. बताया जा रहा है कि नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे.
https://SBI ग्राहक ध्यान दें! कल 2 घंटे बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक तीन शवों को बरामद किया गया है, इसमें एक बच्ची भी शामिल है. पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं. फिलहाल प्रशासन द्वारा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले पिछले ही हफ्ते असम में भी बड़ा नाव हादसा हुआ था. वहां जोरहाट नदी में दो नाव आपस में टकरा गई थीं, जिससे एक नाव पलट गई थी और उसपर मौजूद 80 से ज्यादा लोग डूब गए थे. हादसे में ज्यादातर लोगों को बचा लिया गया था. हादसे के बाद 3 शवों को बरामद किया गया था.
https://Covaxin को इसी हफ्ते मिल सकती है WHO की मंजूरी









