আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Covaxin को इसी हफ्ते मिल सकती है WHO की मंजूरी

Published on: September 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को इसी हफ्ते विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी मिल सकती है. इससे भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोवैक्सिन लगवा चुके लोगों को फायदा मिलेगा. डब्ल्यूएचओ का अप्रूवल न मिलने के कारण अब तक कोवैक्सीन लेने वाले लोग विदेशों की यात्रा नहीं कर पा रहे थे. मंजूरी मिलने के बाद इसे वैक्सीन पासपोर्ट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा. कंपनी वैक्सीन को आसानी से दुनियाभर में एक्सपोर्ट भी कर पाएगी. भारत बायोटेक ने अप्रूवल के लिए WHO-जिनेवा में एप्लीकेशन दी थी.

https://सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia C01 Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कोवैक्सीन को अब तक 13 देशों में मंजूरी मिल चुकी है. कोवैक्सीन को भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने मिलकर बनाया है. फेज-3 क्लिनिकल ट्रायल्स के बाद कंपनी ने दावा किया था कि वैक्सीन की क्लिनिकल एफिकेसी 78% है. यानी यह कोरोना इन्फेक्शन को रोकने में 78% इफेक्टिव है. अच्छी बात यह है कि जिन्हें ट्रायल्स में यह वैक्सीन लगाई गई थी, उनमें से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं दिखे. यानी गंभीर लक्षणों को रोकने के मामले में इसकी इफेक्टिवनेस 100% है.

https://साढ़े तीन साल की बच्ची की अनाचार के बाद कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now