नई दिल्ली. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल मंगलवार को अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी शादी के दिन की तस्वीरों के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत का खुलासा किया. यजुवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ही कैप्शन के साथ अपनी शादी की घोषणा की. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. फैन्स तस्वीर पर दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं.
http://जनवरी-फरवरी में नहीं होंगी CBSE बोर्ड की परीक्षाएं
धनश्री पेशे से यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती हैं. धनश्री डांसर के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं. उनकी खुद की डांस कंपनी भी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दोनों को बधाई दी. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप दोनों जिंदगीभर खुश रहें. आरसीबी ने भी इस कपल को बधाई दी है. उन्होंने लिखा- युजी कॉट एंड बोल्ड धनश्री. आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. बता दें कि इस साल आईपीएल के लिए दुबई रवाना होने से पहले युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ सगाई की थी.
http://ज्यादा तेजी से संक्रमित करता है कोरोना का नया स्ट्रेन : स्वास्थ्य मंत्रालय











