আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

युवराज ने शेयर किया भारतीय क्रिकेटरों का फीमेल वर्जन, आपने देखा?

Published on: June 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. युवराज ने जो फोटो शेयर की है इसमें टीम इंडिया के सभी क्रिकेटर्स का फीमेल वर्जन दिख रहा है. भारतीय क्रिकेटरों की फोटो को जेंडर स्वैप करने के बाद युवराज सिंह ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि आप इनमें से किसको अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहोगे. इस तस्वीर पर नजर डालें तो इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, केएल राहुल, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह फीमेल वर्जन में दिखाई दे रहे हैं.

http://Maruti Suzuki S-Presso CNG हुई लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

युवराज ने इसके साथ यह भी लिखा है कि जवाब मैं कल दूंगा. इस फोटो के शेयर करते ही कई क्रिकेटरों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हरभजन सिंहने लिखा है कि मैं इसमें से भुवनेश्वर कुमार को चुनूंगा. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने लिखा है कि वो भी भुवनेश्वर कुमार को ही गर्लफ्रेंड बनाना चाहेंगे. यूएई के क्रिकेटर चिराग सूरी ने कमेंट किया, मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार बेस्ट चॉइज हैं. अपने फीमेल वर्जन को देख भुवनेश्वर कुमार भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि मैं भी भुवी को चुनता हूं.

http://बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल, 7 दिन में 100% मरीज ठीक होने का दावा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now