नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. यूसुफ ने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि मैं अपने परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों, टीमों, कोचों और पूरे देश का मुझे सपोर्ट करने और इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं. उन्होने कहा कि मुझे आज भी याद है जब मैंने पहली बार इंडिया की जर्सी पहनी थी. मैंने उस दिन सिर्फ इंडिया की जर्सी नहीं पहनी थी बल्कि मैंने अपने परिवार, दोस्तों, कोचों और पूरे देश की उम्मीद औप अपने ख्वाबों को अपने कंधो पर लिया था.
http://छत्तीसगढ़ में स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने की खबर निराधार एवं भ्रामक : डॉ. टेकाम
बचपन से ही मेरा जीवन क्रिकेट के बीच में गुज़रा है. मैंने अपने करियर में देश के लिए खेला, घरेलू क्रिकेट में खेला और आईपीएल में भी खेला. अपने करियर के यादगार पल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतना और सचिन तेंदुलकर को अपने कंधो पर बैठाना मेरे करियर के यादगार पल रहे. अब समय आ गया है कि मैं अपने क्रिकेटिंग जीवन पर फुल स्टॉप लगा दूं. बता दें कि यूसुफ पठान ने भारत के लिए 57 वनडे मैचों में 27 की औसत से 810 रन बनाए. वहीं 22 टी20 मैचों में उनके नाम 236 रन रहे. उन्होंने वनडे में 2 शतक और 3 अर्धशतक भी ठोके. यूसुफ पठान ने वनडे में 33 और टी20 में 13 विकेट भी अपने नाम किए.
http://5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे नतीजे
I thank my family, friends, fans, teams, coaches and the whole country wholeheartedly for all the support and love. #retirement pic.twitter.com/usOzxer9CE
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) February 26, 2021











