नई दिल्ली. महाराष्ट्र के सोलापुर में मुंबई की जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से आयोजित समारोह में शादी कर ली. दोनों बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं. इस शादी समारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं. दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोग इस तरह के विवाह के लिए सहमत हो गए थे. कुछ दिन पहले अपने पिता के निधन के बाद दोनों लड़कियां अपनी मां के साथ रह रही थीं. बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है.
कुछ दिन पहले पिता का निधन हो गया तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं. एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया. इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया. दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. मामले की जांच के बाद पुलिस दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
https://इस राज्य के 21 लाख लोगों को नहीं मिलेगी पीएम किसान की 13वीं किस्त









