नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक ने मंदिर परिसर में दो साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात को जब अंजाम दिया गया उस वक्त दोनों साधु सो रहे थे. जानकारी के मुताबिक अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के पगोना गांव के शिव मंदिर में रहने वाले साधु जगनदास (55) और साधु सेवादास (35) की सोमवार रात हत्या कर दी गई. मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो साधुओं के शव खून से लथपथ मिले. सूचना के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई.
http://क्वॉरंटाइन के बारे में समझाइश दिए जाने पर मितानिन के साथ मारपीट, आरोपी को जेल
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों साधुओं की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को नशा करने वाला बताया जा रहा है. बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले आरोपी ने साधुओं का चिमटा उठा लिया था, जिसे लेकर साधुओं ने उसे डांट फटकार लगा दी थी. इसके बाद आरोपी ने आज दोनों साधुओं की हत्या कर दी. जांच चल रही है. साधुओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
http://कोरोना वॉरियर्स के स्वागत में सोशल डिस्टेंसिंग, धारा 144 की उड़ी धज्जियां!









