मुंगेली. खेत में एक युवक की लाश मिली है. मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक चरनीटोला निवासी महेंद्र (19) 15 अगस्त को घर से ये कहकर निकला की वो घूमने जा रहा है. देर रात तक घर वापस ही नहीं लौटा तब परिजनों ने आसपास पता लगाया पर उसका कुछ पता नहीं चला. बाद परिजन उसे सुबह भी तलाशते रहे. फिर भी महेंद्र का कुछ पता नहीं चला रहा था, जिससे परेशान होकर सोमवार को परिजनों ने महेंद्र के लापता होने की रिपोर्ट लोरमी थाना में दर्ज कराई.
http://टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
मंगलवार की सुबह गांव का एक शख्स अपने खेत पर काम करने गया था, जहां उसने देखा कि महेंद्र की लाश बिल्कुल फसलों की बीचों बीच पड़ी हुई है. बाद उसने महेंद्र के घर वालों को इस बात की जानकारी दी. परिजन मौके पर पहुंचे. महेंद्र के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं. आशंका है कि महेंद्र की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंका गया है. लाश मिलने के बाद इस बात की जानकारी लोरमी पुलिस को भी दी गई. बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.







