আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से

Published on: August 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को टी-20 विश्व कप 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया. टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज 17 अक्टूबर को होगा, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. आईसीसी द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को ओमान और पपुआ न्यूगिनी के बीच खेला जाएगा. वहीं इसी दिन दूसरा मैच बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा. भारत का पहला मैच पाकिस्तान से दुबई में 24 अक्टूबर को होगा. कोरोना महामारी की वजह से भारत में होने वाला यह टूर्नामेंट अब ओमान और यूएई में खेला जाएगा.

http://राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी, पंजीयन 1 सितंबर से

टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी. इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी. प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है. टी20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को खेला जाएगा. 11 नवंबर को दूसरा सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे हैं. फाइनल 14 नवंबर रविवार को दुबई में खेला जाएगा. 15 नवंबर रिजर्व डे रखा गया है. भारत के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे.

http://साली की हत्या कर जीजा ने चचेरे भाइयों के साथ जंगल में फांसी पर लटकाया शव, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now