नई दिल्ली. कोरोना वायरस को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर व्हाट्सएप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज फीचर में बड़ा बदलाव किया है. व्हाट्सऐप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया है. व्हाट्सऐप ने कहा है कि फॉर्वर्डेड मैसेज पर एक नई लिमिट लगाई जा रही है और इसे दुनिया भर में एक साथ लागू किया जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि जो ज्यादा फॉरवर्ड किए गए मैसेज होंगे उन्हें सिर्फ एक बार ही किसी को फॉरवर्ड किया जा सकेगा. हालाकि यह फीचर एक अपडेट के बाद ही एक्टिव होगा. वॉट्सऐप के मुताबिक हाल ही में वॉट्सऐप फॉर्वर्ड मैसेज में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और ये गलत जानकारी फैलाने का भी काम कर सकते हैं.
http://कोरोना से निपटने केजरीवाल का 5T प्लान, कहा- एक टीम की तरह करना होगा काम
कंपनी का मानना है कि इस तरह के मिस इनफॉर्मेशन को रोकने के लिए मैसेज रोकने जरूरी हैं जो तेजी से फैल रहे हैं. कंपनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया है कि वॉट्सऐप पर्सनल यूज के लिए है और इसे पर्सनल प्लेस के तौर पर ही रखना चाहिए. कंपनी ने ये भी कहा है कि मैसेज फॉरवर्ड करना गलत बात नहीं है. व्हाट्सएप के इस बदलाव के बाद यूजर्स फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को एक से ज्यादा कॉन्टैक्ट के साथ फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे. हालांकि कंपनी ने मैसेज कॉपी करके पेस्ट करने पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है. यानी फॉरवर्ड किए गए मैसेज अभी भी कॉपी करके एक से ज्यादा यूजर्स को शेयर किया जा सकता है.
http://भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और पैरासिटामॉल दवाओं के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटाया
WhatsApp's new limit on frequently forwarded messages aimed at combating spread of fake news, misinformation amid COVID-19 pandemic
— Press Trust of India (@PTI_News) April 7, 2020









