আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

योगी सरकार का फैसला, छेड़खानी करने वालों के चौराहों पर लगेंगे पोस्टर

Published on: September 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी की योगी सरकार ने नया फरमान जारी किया है. ऐसे अपराधियों को यूपी सरकार अब बेइज्जत करेगी. बच्चियों के साथ रेप करने वाले, छेड़खानी करने वाले और यौन अपराध करने वाले अपराधियों के चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आदेश दिया कि दुराचारी, पेशेवर अपराधियों के भी चौराहों पर पोस्टर लगाए जाएं. ताकि ऐसे अपराधियों के बारे में लोगों को पता चले और उनका समाज बहिष्कार करे. माना जा रहा है कि रेपिस्ट में वही अपराधी शामिल होंगे, जिन्हें अदालत ने दोषी करार दिया हो. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप, छेड़खानी, यौन उत्पीड़न या शोषण करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर किए जाएं.

http://8265 अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करने व गड़बड़ियों पर एफआईआर कराने के निर्देश



ऐसा करने से उनके मददगारों में भी बदनामी का डर पैदा होगा. सीएम ने महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों को लेकर यूपी पुलिस को चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा है कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई आपराधिक घटना हुई तो संबंधित बीट इंचार्ज, चौकी इंचार्ज, थाना प्रभारी और सीओ जिम्मेदार होंगे. उनकी जवाबदेही तय की जाएगी और उनके खिलाफ ऐक्शन होगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए. उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मी ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएं ताकि वे महिलाओं के साथ अपराध करने में डरें.

http://सम्पूर्ण लॉकडाउन से कृषि दुकानों को मिली छूट, इतने बजे तक खोली जा सकेंगी दुकानें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now