रायपुर/पिथौरा. UPSC में छत्तीसगढ़ से चयनित 6 युवाओं में पिथौरा के योगेश पटेल भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में छत्तीसगढ़ से चयनित हुए 6 छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. छत्तीसगढ़ के इन छात्र-छात्राओं में सिमी करण को 31वां रैंक, उमेश प्रसाद गुप्ता को 162वां रैंक, सूथान को 209वां रैंक, आयुष खरे को 267 वां रैंक, जितेन्द्र कुमार यादव को 370वां रैंक और योगेश कुमार पटेल को 434वां रैंक मिला है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आपने अपने परिवार के साथ-साथ देश भर में प्रदेश का नाम रोशन किया है, यह सब आपकी मेहनत, लगन एवं आपके गुरूजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है.
http://करंट से भालूओं का शिकार, तीन गिरफ्तार, एक फरार
देश सेवा हेतु अपनी नवीन जिम्मेदारी को आप सब कुशलता से निभाएंगे, इस विश्वास के साथ मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. भारतीय प्रशासनिक सेवा में 434वें नं. पर चयनित होकर देश की सेवा करने का लक्ष्य लेकर चयनित होने वाले पिथौरा के योगेश पटेल बहुत खुश हैं. वर्तमान में 20 जुलाई से योगेश राजनांदगांव जिले में आईपीएस के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं. करीब 15 दिन पहले ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ ने उनके निवास जाकर साक्षात्कार लेकर प्रमुखता से प्रकाशित किया था. उनके और परिवार की दृढ़ता को देखते हुए यह पक्का लग रहा था कि उनका चयन निश्चित होगा और हुआ भी. उनके चाचा निरालाल पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी. योगेश ने ‘छत्तीसगढ़ जनादेश’ से चर्चा में लक्ष्य के प्रति समर्पण और परिवार के आशीर्वाद से अपनी सफलता बताया.
http://खीरा व मक्का के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 90 लाख का गांजा, दो गिरफ्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) हेतु चयनित हुए छात्र-छात्राओं- सिमी करण (AIR 31), उमेश प्रसाद गुप्ता (AIR 162), सूथान (AIR 209), आयुष खरे (AIR 267) एवं योगेश कुमार पटेल (AIR 434) एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 4, 2020
AIR 370 प्राप्त करने वाले पत्थलगांव के पाकरगांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव एवं उनके परिवारजनों को बधाई, मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 4, 2020







