नई दिल्ली. Yamaha ने Aerox 155 लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि ये स्कूटर भारत के प्रीमियम स्कूटर ब्रांड में अलग जगह बनाएगा. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए से शुरू होती है. ये एक स्पोर्ट बाइक और स्कूटर का अनोखा मेल है. इसमें नई पीढ़ी का 155cc का लिक्विड कूल्ड ब्लू कोर इंजन है. जिसमें वैरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) टेक्नोलॉजी है. यामाहा Aerox 155 का 155cc का इंजन 15PS की मैक्सिमम पावर और 13.9Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. ये 4-स्ट्रोक-4-वाल्व वाला इंजन है. इसे कंपनी ने CVT ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया है.
https://एक्ट्रेस का दावा- एसिड अटैक से बाल-बाल बची, रॉड से मारने की हुई कोशिश
वहीं इसमें स्टार्ट और स्टॉप बटन का फीचर है जो इसकी ईंधन दक्षता को बढ़ाता है. इस स्कूटर में कंपनी ने 5mm लंबा ट्रेल दिया है जो इसे बाइक की तरह स्टेबिलिटी देता है. वहीं इसमें फ्रंट पर 26mm के टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, पीछे की तरफ डुअल स्प्रिंग इसे पूरा बाइक का फील देते हैं. इसमें 14 इंजन के हल्के पहिए हैं, जिसमें आगे की तरफ 110mm और पीछे 140mm के ट्यूबलैस टायर हैं. ये स्कूटर डिस्क ब्रेक के ऑप्शन में आता है. कंपनी के Yamaha Aerox 155 स्कूटर में सीट के नीचे 24.5 लीटर का स्टोरेज दिया गया है. जो एक फुल फेस हेल्मेट को रखने के लिए काफी है. साथ ही इसमें बारिश से बचने के लिए अलग से रेनकोट रखने का भी स्पेस है.
https://महंत नरेंद्र गिरि को वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल, जांच में जुटी पुलिस
वहीं 5.5 लीटर के पेट्रोल टैंक के लिए बाहर से पेट्रोल भरवाने की सुविधा दी गई है. यामाहा ने अपने Aerox 155 के फुट बोर्ड को थोड़ा गहरा बनाया है. इसकी वजह से राइडर को थोड़ा आगे झुककर इस स्कूटर को चलाना होता है. इससे उसे स्कूटर में ‘स्पोर्ट बाइक’ चलाने जैसा फील आता है. कंपनी ने इस स्कूटर को 2 रंग Racing Blue और Grey Vermilion रंग में पेश किया है. इसमें एक 5.8 इंच की एलसीडी स्क्रीन है. साथ ही इसमें Yamaha की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है जो ऐप से कनेक्ट होती है. इसके अलावा सिंगल चैनल एबीएस ब्रेक, एलईडी लाइट जैसे फीचर इसे सेफ बनाते हैं.
बजट स्मार्टफोन OPPO A16 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/DqEZipUGi1
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 20, 2021










