नई दिल्ली. प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में कई और खुलासे हो रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र गिरी को एक वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस वीडियो में क्या था और किस प्रकार से इसका प्रयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है इस बात का खुलासा अभी नहीं हो सका है. पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि प्रयागराज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच की जा रही है.
https://IPL 2021 : KKR ने RCB को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त
इस मामले में सुसाइड नोट मिलने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में लिया जा चुका है और उनसे पूछताछ की जा रही है. नरेंद्र गिरी की रहस्यमय तरीके से हुई मौत के मामले में अब एक सपा नेता का नाम सामने आ रहा है. वहीं महंत के सबसे करीबी शिष्य रहे आनंद गिरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या तिवारी और उसके पुत्र संदीप तिवारी को भी नामजद किया गया है.
https://बजट स्मार्टफोन OPPO A16 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









