नई दिल्ली. स्टार्ट-अप कंपनी Detel ने कम कीमत पर भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Detel Easy (डिटेल ईजी) लॉन्च किया है और दावा किया है कि यह दुनिया में सबसे किफायती होने के साथ ही भरोसेमंद भी है. डिटेल ईजी की कीमत 19,999 रुपए (जीएसटी सहित) रखी गई है. कंपनी के मुताबिक यह न सिर्फ खरीदने में सस्ती है, बल्कि इसे चलाने में खर्च भी कम आएगा. ग्राहक इस वाहन को कंपनी की वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं. डिटेल Easy टू-व्हीलर में 6-पाइप नियंत्रित 250W इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इस दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. डिटेल ईजी 48V 12A LifePO4 बैटरी दिया गया है, जिसे 7 से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि डेटेल ईजी फुल चार्जिंग के बाद 60 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है.
http://धोनी के संन्यास पर भावुक हुईं पत्नी साक्षी, लिखा- आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व
इस दोपहिया वाहन को चलाने के लिए चालक को लाइसेंस की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की भी आवश्यकता नहीं है. नए लॉन्च किए गए EV में ब्रेकिंग सिस्टम के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. कंपनी हर वाहन की खरीद पर चालक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैल्मेट मुफ्त दे रही है. इस टू-व्हीकल पर दो लोग सवार हो सकते हैं. कंपनी ने Detel Easy को तीन रंगों जेट ब्लैक, पर्ल व्हाइट और मेटैलिक रेड में पेश किया है. डिटेल के संस्थापक और सीईओ योगेश भाटिया ने कहा कि हमारे पोर्टफोलियो में यह इजाफा शहरों में वाहनों के प्रदूषण को कम करने और लोगों और विभिन्न राज्यों में ईवी की शुरुआत को बढ़ाने के हमारे प्रयास में हमारा पहला कदम होगा.
http://यूपी के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का निधन










