আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाटो और रूस आमने-सामने आए तो तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है : बाइडन

Published on: March 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन की जंग के बीच अमेरिका ने एक बार फिर साफ किया है कि वो अपनी फौजों को यूक्रेन में युद्ध के लिए नहीं भेजेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे और बिना गलती का संदेश भेजेंगे. हम पूरी ताकत के साथ नाटो के क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल नहीं होंगे.

https://इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स को जारी किया रिमाइंडर, 31 मार्च से पहले पूरा करें इस नोटिस का अनुपालन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो और रूस अगर आमने-सामने आ गए तो यह तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जिससे हम बचना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में कभी भी जीत हासिल करने में सफल नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को उम्मीद थी कि वह यूक्रेन को बिना लड़ाई के हरा देंगे, लेकिन वह असफल रहे. पुतिन एक हमलावर हैं और उन्हें अपने कार्यों की कीमत चुकानी ही होगी. उन्होंने कहा कि हम रूस को दिया पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा छीनने के लिए भी कहेंगे.

https://बागबाहरा क्षेत्र को फिर छला गया, पंगु साबित हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now