আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘हिजाब नहीं पहनने पर होता है महिलाओं का रेप’, कांग्रेस नेता का विवादित बयान

Published on: February 13, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कर्नाटक में उपजे हिजाब विवाद को लेकर कांग्रेस नेता ने विवादास्पद बयान दिया है. कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कर्नाटक के हुबली में एक पत्रकार के सवाल पर कहा कि हिजाब का मतलब इस्लाम में पर्दा होता है. हिजाब का उपयोग महिलाओं की सुंदरता को छिपाने के लिए होता है. उन्होंने कहा कि हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं का रेप होता है. न्यूज एजेंसी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में जमीर अहमद ने कहा कि इस्लाम में हिजाब का मतलब पर्दा होता है. उनके घर में शायद औरत या बच्ची है नहीं, मुझे भी नहीं मालूम. अगर उनके घर में औरत या बच्ची होता तो उनको हिजाब पहनने का मतलब पता होता.

https://सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और परियोजना अधिकारी को नोटिस

उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने का मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है कि बच्ची जब बड़ी होती है तो उसको पर्दे में रखते हैं. उसकी खुबसूरती होती है जो दिखना नहीं चाहिए. उसकी खुबसूरती को छिपाने के लिए पर्दे में रखा जाता है. जमीर अहमद ने कहा कि हिंदुस्तान में रेप बड़ी समस्या है. रेप होने की वजह क्या है? रेप होने की वजह औरतों को पर्दे में नहीं रखा जाना है. हिजाब पहनने का सिलसिला आज से नहीं है और ये जरूरी भी नहीं है. जिसे पहनना है, जिसे हिफाजत रहना है, जिसे अपनी खुबसूरती को दूसरों को नहीं दिखाना है, वो पहनती हैं. हिजाब पहनना कंप्लसरी नहीं है, ये वर्षों से पहना जा रहा है.

https://BMW M4 Competition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now