আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुल के नीचे मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Published on: January 23, 2022
---Advertisement---

जगदलपुर. पुल के नीचे एक महिला की लाश मिली है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है. जिस स्थित में लाश मिली है उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार ग्रामीण रोज की तरह रविवार सुबह भी मारेंगे पुल के नीचे नहाने के लिए गए थे. इनमें से एक ग्रामीण जो पुल के ऊपर खड़ा था उसकी नजर झाड़ियों के पास लाश पर पड़ी. बाद उसने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी. सभी ग्रामीण लाश के पास पहुंचे और देखा कि लाश को बांध कर फेंका गया है.

https://भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में बड़ा बदलाव, अब इन दो शहरों में होंगे सभी मुकाबले

फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना परपा थाने में दी. थाना प्रभारी समेत थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे हैं. वहीं मामले की जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि लाश को कहीं बाहर से लाकर फेंका गया है. उसके सिर और हाथ को लाल रंग के कपड़े से बांधा गया है. फिलहाल आस-पास के थानों से भी जानकरी मंगवाई जा रही है. महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है.

https://सलमान-प्रज्ञा का म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ रिलीज, गुरु-यूलिया की आवाज लूट रही है महफिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now