नई दिल्ली. सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल का म्यूजिक वीडियो ‘मैं चला’ रिलीज कर दिया गया है. इस रोमांटिक गाने को यूलिया वंतूर और गुरु रंधावा ने आवाज दी है. मैं चला गाने के लिरिक्स और कंपोजिंग शब्बीर अहमद ने किए हैं. शबीना खान और डायरेक्टर गिफ्टी, इसके निर्देशक हैं. इस म्यूजिक वीडियो को प्रोडक्शन हाउस ‘एसके फिल्म्स’ और ‘टी-सीरीज’ ने मिलकर तैयार किया है.
https://भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में बड़ा बदलाव, अब इन दो शहरों में होंगे सभी मुकाबले
सरदार की पगड़ी बांधे सलमान खान का लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. सलमान और प्रज्ञा की रोमांटिक जोड़ी पर फैंस कमेंट की बौछार करते नजर आ रहे है. गुरु रंधावा और यूलिया वंतूर भी इस म्यूजिक वीडियो में नजर आ रहे हैं. सलमान खान और गुरु रंधावा पहली बार साथ में आए हैं. वीडियो में सलमान और प्रज्ञा के लुक्स पर जरा बात कर लें. गाने में सलमान का सिख लुक देखने को मिला. सलमान पगड़ी बांधे तो प्रज्ञा साड़ी में नजर आईं. पेड़-पौधों और नदी के पास फिल्माया गया यह वीडियो, खूबसूरत देसी रोमांस को दर्शाता नजर आ रहा है. देखिए-
https://धान खरीदी की राशि आहरण में अव्यवस्था, शाखा प्रबंधक निलंबित










