नई दिल्ली. महाराष्ट्र के वर्धा में जिंदा जलाई गई महिला टीचर की इलाज के दौरान मौत हो गई. एक तरफा प्यार में 3 फरवरी को एक शख्स ने टीचर पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था. हिंगणघाट तहसील के नंदोरी चौक में हुई इस वारदात में घायल महिला टीचर का ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में इलाज चल रहा था. सात दिन बाद महिला टीचर की मौत हो गई है. नागपुर स्थित हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर ने बताया कि मरीज को तड़के करीब 6.55 बजे मृत घोषित किया जा चुका है. मौत का संभावित कारण सेप्टिकमिक शॉक माना जा रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
http://सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST संशोधन एक्ट को दी मंजूरी, तुरंत होगी एफआईआर और गिरफ्तारी
बता दें कि 24 साल की पीड़िता को 27 साल के शादीशुदा आरोपी विक्की नगराले ने शादी का प्रस्ताव दिया था. जिसे महिला ने ठुकरा दिया. इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया. पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी. आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे. जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला टीचर ने साफ मना कर दिया. जिसके बाद उसने उस पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की. घटना के बाद पीड़िता को उप-जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था. हालांकि, वहां के डॉक्टर्स ने पीड़िता को नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सप्ताहभर बाद आज महिला ने दम तोड़ दिया. मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. अभी वह जेल में बंद है.
http://3 साल की बच्ची ने गाया ‘दिल है छोटा सा’, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ









