महासमुंद. घर में अकेली महिला की अज्ञात ने हत्या कर घर की आलमारी से नकदी 11 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया. मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरखार का है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. मृतका के पति जगदीश साहू ने बसना थाना प्रभारी को बताया कि वे बालक आश्रम उड़ेला में रसोईया का काम करते हैं. वे चंद्रपुर गए थे. उनकी पत्नी सुंदरी बाई घर पर अकेली थी. रात करीब 3 बजे वे घर पहुंचे तो पत्नी को रसोई में मृत देखा और उसके सिर पर चोट के निशान और खून बहता हुआ देख घटना की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी. घर के कमरे की आलमारी से नकदी 11 हजार रुपए भी गायब था.
https://सोने के दाम में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए नया भाव
पुलिस ने उनकी सूचना पर अज्ञात के खिलाफ धारा 449, 382, 302 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश के लिए उन्होने डॉग स्क्वाड की भी मदद ली है लेकिन इसका कोई खास लाभ नहीं मिला है. हालांकि घटना स्थल की स्थिति के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है और गांव में भी पूछताछ की जा रही है. घटना स्थल पर फांरेसिंक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची जिन्होने स्थल का बारिकी से मुआयना किया है. पुलिस के साथ उन्होने पत्थर का सिलबट्टे मिला है जिसमें खून के निशान है. माना जा रहा है कि मृतका के सिर पर उसी से वार कर घायल किया गया और सिर पर चोट लगने व खून बहने की वजह से उनकी मौत हुई होगी.
https://महिला की सिर कटी लाश मिली, कई दिन पहले हत्या कर फेंकने की आशंका







