আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला की सिर कटी लाश मिली, कई दिन पहले हत्या कर फेंकने की आशंका

Published on: October 11, 2021
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. झाड़ियों के किनारे एक महिला की सिर कटी लाश मिली है. महिला का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार नवागांव के रास्ते में सोमवार को झाड़ियों के किनारे महिला की लाश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों के किनारे ही एक बैग और साड़ी पड़ी हुई थी. बैग में आधार कार्ड सहित अन्य सामान था. आधार कार्ड से महिला की पहचान अकलतरा के पीपरसत्ती गांव निवासी राजकुमारी खरे (46) के रूप में हुई है. पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला दो महीने से लापता थी. पुलिस को शव काफी सड़ी-गली हालत में मिला है.

https://राजकुमार-कृति की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर रिलीज, मां-बाप गोद लेने की कहानी में दिखेंगे ट्विस्ट

ऐसे में आशंका है कि कई दिन पहले ही उसकी हत्या कर दी गई थी. मौके से 5 शराब की बोतलें मिली हैं. ऐसे में पुलिस को यह भी आशंका है कि वारदात में कई लोग शामिल हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस आसपास पूछताछ और छानबीन कर सिर का पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस को बैग से अकलतरा थाने में 29 जुलाई को की गई शिकायत की कॉपी भी मिली है. इसमें राजकुमारी खरे ने कहा है कि 10 जुलाई को उसके घर में चोरी हुई थी. इसको लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

https://पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, जानिए कितनी बढ़ी कीमतें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now